भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का बयान, मंत्रियों का जनता दरबार है फेल - News Point Hindi
Image default

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का बयान, मंत्रियों का जनता दरबार है फेल

Listen to this article

 पटना /बिहार :राजद ने अपना जनता दरबार शुरू किया। पहले दिन बड़े उत्साह के साथ मंत्री आलोक मेहता और इजराइल मंसूरी शामिल हुए। लेकिन, पहले दिन ही हंगामा हो गया। लगभग 150 लोग इस उम्मीद से पहुंचे थे कि उनकी फरियाद सुनी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान होगा। लेकिन मुंह देख-देख कर मंत्री लोगों से मिलते रहे, इसके बावजूद एक भी फरियादी की समस्या का समाधान नही किया गया।

इसके साथ मनोज ने कहा कि  जदयू में मंत्री सिर्फ प्रदेश कार्यालय में आकर कोरम पूरा करते है। उनके जनता दरबार मे आम जनता तो दूर कार्यकर्ता भी शामिल नही होते है। एक-आध लोग आते है तो उनकी भी फरियाद नही सुनी जाती है। सुनी भी जाती है तो उनका काम मंत्री नही करा पाते है। आम जनता और कार्यकर्ताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। जदयू और आरजेडी कोटे के मंत्रियों में ये हिम्मत नही है कि वो किसी भी अधिकारी को फोन कर पाएं। क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के अलावा यदि कोई दूसरा अधिकारियों को ऑर्डर दें तो, उन्हें बर्दास्त नही होगा। यही वजह की मंत्री अधिकारियों को फोन करने से डरते हैं। इसलिए तो जनता दरबार मे एक भी फरियादी की समस्या का समाधान नही हो पाता है।

मिलता - जुलता खबरें

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा बेनकाब

priya jha

नवादा में मुखिया पति के दबंगई से भयभीत, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने लगाई पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार

Laloo Prasad

दूसरों पर कीचड़ उछालने के बजाय अपनी जिम्मेदारी को निभाएं सुशील मोदी

priya jha

Leave a Comment