राजद के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस - News Point Hindi
Image default

राजद के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Listen to this article
राजद के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

पटना/बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में भारत का संविधान दिवस पर शपथ पत्र के माध्यम से संविधान बचाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र तथा भारत के संविधान बुक पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के योगदान की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 नवम्बर, 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 02 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर, 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी, 1950 से संविधान लागू हुआ। हम भारतवासी इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस अवसर पर पुष्पांजलि और शपथ लेने वालों में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, डाॅ0 विनोद कुमार यादवेन्दु, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, निराला यादव, ई0 अशोक यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, भाई अरूण कुमार, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार साधु, विजय कुमार यादव, जफरूल होदा, रविन्द्र सिंह यादव, जेम्स कुमार यादव, मो0 अफरोज आलम, ओम प्रकाश चैटाला, अशोक कुमार हिमांशु, महेश प्रसाद सिंह, डाॅ0 मुनीलाल गुप्ता, पृथ्वीराज चैहान, रामप्रवेश सिंह, तौकिर मंसूरी, बालकृष्ण रजक, रामाश्रय वर्मा, अनिल महतो, अमित पटेल, अजय कुमार, विनोद कुमार यादव, रतन कुमार यादव, दिनेश ठाकुर, नरेन्द्र कुमार निराला, युवराज सिंह, अजय कुमार, मनीष राय, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि के बाद संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

मिलता - जुलता खबरें

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था दिखी चौकस

NewsPointHindi Desk

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

priya jha

शरद यादव के निधन पर राजद नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की

priya jha

Leave a Comment