जिलाधिकारी ने पैक्स गोदाम एवं राईस मिल का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश - News Point Hindi
Image default

जिलाधिकारी ने पैक्स गोदाम एवं राईस मिल का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

Listen to this article

जिलाधिकारी ने पैक्स गोदाम एवं राईस मिल का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

राइस मिल की जांच करते जिलाधिकारी

लालू प्रसाद यादव, संवाददाता, नवादा
नवादा/बिहार:- जिले के नारदीगंज प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज पैक्स एवं मिल का भी औचक निरीक्षण किया। नारदीगंज पैक्स का औचक निरीक्षण किये और पैक्स अध्यक्ष से धान अधिप्राप्ति के संबंध में पृच्छा किये। अबतक 08 किसानों से 2200 क्विंटल धान क्रय किया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसानों से सर्वे के माध्यम से धान बिक्रय की मात्रा एवं तिथि ली गयी है। उन्होंने पैक्स अध्यक्ष से पूछा कि इसके संबंध में जानकारी है तो नहीं। उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को जमकर फटकार लगी और सख्त निर्देष दिये कि सभी पैक्स अध्यक्षों को किये गए सर्वे की सूची उपलब्ध करायें। प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप किसानों से बिना टालमटोल के निर्धारित दर पर धान क्रय करें एवं 48 घंटे के अन्दर बैंक खाता में राशि स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें*। उन्होंने पैक्स अध्यक्ष को कहा कि धान अधिप्राप्ति के संबंध में स्थानीय किसानों को जानकारी दें और फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करें।
जिलाधिकारी ने नारदीगंज स्थित तिरूमाला राईस नारदीगंज मिल का औचक निरीक्षण किये जहां काफी धूल उड़ रहा था। मिल चालू था, उन्होंने स्वयं चावल का निरीक्षण किया जो सोनम चावल बन रहा था। क्वालिटी अच्छा पाया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नारदीगंज को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र पैक्सों को मिलों से टैग करायें। किसानों को धान विक्रय में टालमटोल करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये।
निरीक्षण के समय सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन समपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

मिलता - जुलता खबरें

पटना: बिहार में 1 महीने के अंदर मिलेंगी बंपर सरकारी नौकरियां – तेजस्वी

NewsPointHindi Desk

सुंदर और आकर्षक बनेगा सहरसा का मत्स्यगंधा झील

priya jha

बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेला का हुआ आयोजन

NewsPointHindi Desk

Leave a Comment