पूर्व उपाध्यक्ष का हुआ निधन, उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना - News Point Hindi
Image default

पूर्व उपाध्यक्ष का हुआ निधन, उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

Listen to this article
  • पटना /बिहार :झारखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर सबा अहमद के निधन पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद याद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, जिसके बाद उन्होंने अपने शोक संदेश मे कहा कि वे एक योग्य ,कुशल सामाजिक एवम राजनीतिक कार्यकर्ता एवम हरदिल अज़ीज़ नेता थे।उनकी पहुंच आम आदमी एवं साधारण व्यक्तियों तक थी।सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता मे उनकी अटूट आस्था थी।समाज के अंतिम व्यक्ति तक सत्ता, शिक्षा , एवं न्याय को पहुंचाना उनके जीवन का मकसद था।
    डॉक्टर सबा अहमद बिहार, झारखंड प्रदेश के मंत्री भी रहे।झारखंड विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष रहने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त था ईस्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
    राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने भी डॉक्टर सबा अहमद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईस्वर से प्राथना की है।
    एकीकृत बिहार सरकार में मंत्री रहे झारखंड के दिग्‍गज राजनेता डॉ. सबा अहमद का निधन हो गया. 82 वर्षीय सबा अहमद ने नई दिल्‍ली के फोर्टिस अस्‍पताल में आखिरी सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे सबा अहमद को बीते दिनों ही इलाज के लिए दिल्‍ली ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. रविवार को उनका शव गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके निवास स्‍थान पर लाया जाएगा. यहीं शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

मिलता - जुलता खबरें

कुढनी चुनाव को लेकर हम पार्टी ने अपने नेताओं को उतारा मैदान में

priya jha

बिहार में लगातार बढ़ रहे हैं ‘लव जिहाद’ के मामले, कानून बनाए सरकार

priya jha

तेजस्वी के संकल्प सूत्र के अनुसार राजद द्वारा सुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित

priya jha

Leave a Comment