जगदानंद सिंह अपने नीति और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: राजद प्रवक्ता - News Point Hindi
Image default

जगदानंद सिंह अपने नीति और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: राजद प्रवक्ता

Listen to this article

जगदानंद सिंह अपने नीति और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: राजद प्रवक्ता

पटना /बिहार :मीडिया में चल रहे राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह जी के नाराज होने और मानने सम्बन्धी समाचार का प्रतिवाद करते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इसे बेबुनियाद और काल्पनिक बताया है।

        राजद प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी खबरों का कोई आधार नहीं है। यह बात सही है कि अस्वस्थता की वजह से वे पिछले कुछ दिनों से पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। पर समय समय पर दूरभाष के माध्यम से वे पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे हैं।और आवश्यकतानुसार पार्टी पदाधिकारी भी उनका मार्गदर्शन लेते रहे हैं। जहां तक दिल्ली जाने‌ का सवाल है तो इसके पीछे कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं था। बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी अपना ईलाज कराने सिंगापुर जा रहे हैं और ऐसी स्थिति में उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना और कुशल क्षेम के लिए मिलना एक महत्वपूर्ण मानवीय शिष्टाचार है।

     राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद के स्थापना काल से उसे सिंच कर l सत्ता में पहुंचाने में जगदानंद सिंह जी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। किसी पद पर नहीं रहने के बावजूद पार्टी के हर नीतिगत फैसले में उनकी भूमिका रही है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे विश्वसनीय सहयोगी रहे हैं और उसी रुप में हैं। उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी उन्हें अपने अभिभावक के रूप में सम्मान देते हैं। जगदानंद सिंह जी अपने नीति और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और आवश्यकता पड़ने पर अपने बेटे का खिलाफत करने में भी नहीं हिचके।

मिलता - जुलता खबरें

कुढनी चुनाव को लेकर हम पार्टी ने अपने नेताओं को उतारा मैदान में

priya jha

आतंकवाद समर्थक देशों पर हो कार्रवाई- पीएम मोदी

priya jha

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण हेतु शिविर आयोजित

priya jha

Leave a Comment