गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर हरिशचंद्र स्टेडियम में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन - News Point Hindi
Image default

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर हरिशचंद्र स्टेडियम में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Listen to this article

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर हरिशचंद्र स्टेडियम में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

लालू प्रसाद यादव (संवाददाता, नवादा)

नवादा :- हर साल की भांति इस साल भी गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर हरिश्चंद्र स्टेडियम में विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह विराट दंगल प्रतियोगिता गोवर्धन पूजा समिति नवादा अध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद यादव जी के द्वारा आयोजित की जाती है।

जिसमें आज सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया गोल्ड मेडल पहलवानों विजेता का नाम विजेता राजू यादव मसहनखामा वारसलीगंज एवं उपविजेता अंकित यादव हरियाणा राज्य के पहलवान घोषित हुए ।

इसी प्रकार सिल्वर मेडल में विजेता तरुण यादव हरियाणा एवं उपविजेता राहुल यादव हरियाणा राज्य राज्य के पहलवान घोषित हुए। सिल्वर मेडल विजेता को ₹21,000 नगद राशि एवं उपविजेता को ₹11,000 नगद राशि एवं सिल्वर मेडल के विजेता को ₹11000 नगद राशि एवं उपविजेता को ₹51,00 नगद राशि दिये गये एवं भाग लेने वाले तमाम पहलवानों को नगद राशि एवं लंगोटा से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य अशोक यादव मथुरा यादव प्रिंस तमन्ना नंदकिशोर बाजपाई अशोक कुमार तरुण राजवंशी बाल्मीकि यादव संजय यादव जोगिंदर यादव रेफरी धनराज यादव पशिक्षक रामविलास प्रसाद संजय यादव पप्पू यादव लालकेशवर प्रसाद रामबालक यादव एवं तमाम लोग उपस्थित रहे।

मिलता - जुलता खबरें

रजनी पंचायत में मुखिया के अध्यक्षता में मनाया गया प्रधानमंत्री आवास दिवस

priya jha

क्रिकेट : एशिया कप के लिए टीम में जगह न मिलने पर छलका ईशान किशन का दर्द, कुछ इस अंदाज में बयां किया अपना गम

NewsPointHindi Desk

दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया गया अयोजन

Gaurav Mishra

Leave a Comment