आधार अपडेट करने के लिए प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान - News Point Hindi
Image default

आधार अपडेट करने के लिए प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

Listen to this article

आधार अपडेट करने के लिए प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

लालू प्रसाद यादव, संवाददाता, नवादा

नवादा /बिहार :भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन नवादा द्वारा आधार अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नवादा जिला के नागरिकों को अपना आधार अपडेट कराने में सुविधा हो।

 श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा ने बताया कि इसके लिए जिले में चिन्हित 21 स्थानों पर विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया गया है। आधार नम्बर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लए नागरिक अपना अपडेट व्यक्तिगत विवरण आधार में कर लें ताकि आधार प्रमाणीकरण या सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं हो। विशेष तौर पर आम नागरिक आधार में अपना नाम, पता और मोबाईल नम्बर हमेशा अपडेट रखे। आधार अपडेट करने की प्रक्रिया बहुत सरल है।

  जिला प्रशासन नवादा जिले के नागरिकों को अपील करता है जिनका आधार बनाये हुए 10 वर्ष से अधिक हो गया हो तो वे अपना आधार जरूर अपडेट करा लें। इस कार्य के लिए किसी भी नजदीकी आधार केन्द्र में पहचान और पता से संबंधित प्रमाण की मूल प्रति साथ लेकर जाये और अपना आधार अपडेट करा ले। डीपीआरओ ने कहा कि आधार अपडेट के लिए 50 रूपये शुल्क के रूप में भुगतान करना है। इसके अलावा यदि मोबाईल नम्बर आधार के साथ लिंक है तो डेमोग्राफिक अर्थात् नाम, पता, जन्म तिथि आदि विवरण आॅनलाईन भी अपडेट किया जा सकता है। यदि डेमोग्राफिक विवरण में कोई सुधार नहीं करना है सिर्फ दस्तावेज अपडेट करना है तो इस हेतु 25 रूपये, जबकि सुधार करना है तो 50 रूपये शुल्क निर्धारित है। नवादा जिला अन्तर्गत 21 आधार केन्द्र/कीट कार्यरत है। जहां आधार अपडेट या आधार बनवाया जा सकता है।

प्रखंड कार्यालय, पकरीबरावां एवं मेसकौर में दो आधार केन्द्र के सुपरवाईजर/ऑपरेटर का एक्टिवेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा लंबित है। एक्टिवेशन के उपरांत उनकी भी सूची प्रकाशन में दे दी जायेगी। 21 केंद्रों पर नया आधार कार्ड भी निर्धारित राशि देकर बनाई जा सकतीl है।

मिलता - जुलता खबरें

डीएम ने डेंगू से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये

Laloo Prasad

माननीय मंत्री ने मोतनाजे स्थित जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

Laloo Prasad

80 लीटर महुआ शराब के साथ एक साइकिल सवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

priya jha

Leave a Comment