रजनीकांत ‘रजनीश’ को आर्ट एजुकेटर्स अवार्ड–2026” से किया गया सम्मानित

पटना में विश्व संगीत दिवस समारोह में रजनीकांत ‘रजनीश’ हुए सम्मानित

मधेपुरा/बिहार:- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम नवटोल, पंचायत नयानगर निवासी बिहार के सुप्रसिद्ध युवा गायक रजनीकांत ‘रजनीश’ को विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित विश्व संगीत दिवस उत्सव सह सम्मान समारोह–2026 में “आर्ट एजुकेटर्स अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट एजुकेटर्स ऑफ बिहार द्वारा कला एवं संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में एससीईआरटी, बिहार के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार तथा बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रजनीकांत ‘रजनीश’ ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से संगीत विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा सुप्रसिद्ध एवं बहुप्रतिष्ठित गायिका डॉ. रंजना झा (मिथिला कोकिला) के सान्निध्य में प्राप्त की तथा बाद में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात विद्वान डॉ. दिवाकर कश्यप से शास्त्रीय संगीत का उच्च प्रशिक्षण लिया।

वर्तमान में वे बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में संगीत शिक्षक के पद पर कटिहार में कार्यरत हैं। शास्त्रीय, सुगम एवं लोकसंगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उनकी विशिष्ट पहचान है। देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने बिहार की लोक एवं शास्त्रीय संगीत परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts

चार दिन बाद भी पेपर लेस निबंधन का नहीं खुला खाता, सुनसान परा कार्यालय

News Point Hindi

Yoyo Wallet: The Fastest Growing Mobile Wallet In Europe

admin

यादों में चौधरी चरण सिंह जमींदारी प्रथा खत्म कर किसानों को दिलाया हक

admin

Leave a Comment