Image default

नवादा में अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवादा में अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लालू प्रसाद यादव

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश पंचायत के निवासी अशोक रजक के 50 वर्षीय पुत्र अरविंद रजक के रूप में की गई ।
बताया जाता है । की नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में प्रखंड कार्यालय के सामने के मोहल्ले में पिछले 30 साल से मुन्ना सिंह के मकान में किराए पर रहा करते थे। कपड़ा धोने का काम किया करते थे। साथ में परिवार के कोई सदस्य नहीं रहते थे।


बुधवार को दोपहर बाद लोगों को मौत की जानकारी मिली। सुबह से किसी की नजर इन पर नहीं पड़ी थी। आसपास के लोगों ने खोजबीन के क्रम में दुकान का शटर उठाया तो फांसी के फंदे से झूलता देखा गया । सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। आसपास के लोग बताते हैं कि वे अविवाहित थे।


फिलहाल घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मिलता - जुलता खबरें

कोचिंग में छात्र ने बैठने को लेकर चलाई गोली, एक छात्र को पेट में लगी गोली

Laloo Prasad

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिहार के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम आयोजित

NewsPointHindi Desk

डीएम ने जनता दरबार में कई मामलों को ऑनस्पॉट निष्पादन किए

Laloo Prasad

Leave a Comment