Image default

अपराध की योजना बनाते तीन शातिर को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार:- बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्‌देनजर क्षेत्र में लगातार बाहन चेकिंग आदि की कार्रवाई की जा रही थी। इसी कम में सोमवार को रतबारा पुलिस को सूचना मिली कि किसी काण्ड के अभियुक्त के साथ दो अन्य अपराधी अवैध हथियार से साथ किसी बड़ी घटना को कारित करने की योजना बनाई जा रही है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष रतवारा अपने दल-बल के साथ प्रस्थान किये और त्वरित कार्रवाई करते हुये ग्राम लक्ष्मीपुर वासा के वार्ड नं०-05 निवासी फूलचंद मंडल पिता महेन्द्र मंडल के घर पर पहुँचे तो देखे कि फुलचंद मंडल अपने अन्य दो साथी अपराधी इंदल कुमार एवं संदीप मंडल के साथ बैठकर किसी अपराध को कारित करने की योजना बना रहे है और पुलिस के पहुँचने पर उक्त सभी लोग भागने लगे जिसे बल के सहयोग से पकड़ा गया और विधिवत् तलाशी ली गई तो फूलचंद मंडल एवं इंदल कुमार के पास से एक एक देशी कट्टा और एक बोखा एवं संदीप मंडल के पास से एक देशी मास्केट बरामद किया गया। तदोपरांत बरामद आग्नेयास्त्र एवं पकड़ाये तीनों अपराधी को थाना लाया गया और इस संबंध में रतदारा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुये तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है

मिलता - जुलता खबरें

नवादा में अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

NewsPointHindi Desk

कोचिंग में छात्र ने बैठने को लेकर चलाई गोली, एक छात्र को पेट में लगी गोली

Laloo Prasad

दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलने आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमुलतला पहुंचे

NewsPointHindi Desk

Leave a Comment