Image default

आवारा कुत्तों ने बछड़े पर किया हमला, गौ रक्षा दल की टीम ने बचाई जान

रेवाड़ी/ हरियाणा: रेवाड़ी में पालतू कुत्ते द्वारा बेसहारा गोवंशो ऊपर हमला करने की दुखद घटना का मामला सामने आया है। घटना शहर के गुलाबी बाग स्थित गली नंबर 8 और 9 की है। जहां बीती रात एक घर में पालतू कुत्ते को खुला छोड़ दिया जिसके बाद उसने बाहर सड़क पर घूम रहे बेसहारा दो बछड़ों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दोनों गोवंश को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गौ रक्षा दल की टीम और वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की सूचना दी गई हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी और मृत गोवंश भी मौके पर पड़े हुए थे। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों और गौ रक्षा दल में भारी रोष है। हम आपको बता दें कि पालतू कुत्ते द्वारा हमला करने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पंचकूला सोनीपत रेवाड़ी और यूपी आदि जगहों से पिटबुल द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार प्रशासन द्वारा डॉग मालिकों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती

मिलता - जुलता खबरें

जीविका कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन

Laloo Prasad

माननीय मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवादा में 50 बेड का नव निर्मित फिल्ड अस्पताल का उद्घाटन किया

Laloo Prasad

डीएम ने जनता दरबार में कई मामलों को ऑनस्पॉट निष्पादन किए

Laloo Prasad

Leave a Comment