विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम एसपी ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
मधेपुरा/बिहार:- जिले में हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान पूजा पंडालों में लगने वाले भीड़ को लेकर जिला प्रशासन काफी सक्रिय दिख रही है। इस दौरान रविवार शाम जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का डीएम एवं एसपी के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं जहां उन्होंने मेला कमिटी एवं अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरणजोत सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा में विभिन्न स्थानों पर मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है जिसके मद्देनजर उक्त सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई ना हो इसके लिए प्रशासन ने सभी इंतजाम किए हैं। संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रहेगी।डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है और अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से श्रद्धालुओं और आयोजकों में भी उत्साह देखा गया।


