Image default

डीएम एवं एसपी ने ई. वी.एम. वेयर हाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किये

डीएम एवं एसपी ने ई. वी.एम. वेयर हाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किये

लालू प्रसाद यादव (संवाददाता, नवादा)

नवादा:- श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी नवादा एवं डाॅ. गौरव मंगला पुलिस अधीक्षक नवादा ने आज संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर में स्थित ई. वी.एम. वेयर हाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किये।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ई.वी.एम वेयरहाउस के सुरक्षा का जायजा लिया एवं उपस्थित उप निर्वाचन अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंनेे वेयर हाउस की साफ-सफाई एवं पुख्ता सुरक्षा के लिए कई आवष्यक निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिये। अग्निशमन यंत्रों का जिलाधिकारी ने स्वयं निरीक्षण किया कि डेट एक्सपायर तो नहीं है? लेकिन सभी अग्निशमन यंत्र अप-टू-डेट था। उन्होंने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अग्नि से सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय श्री राजीव रंजन कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मिलता - जुलता खबरें

दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलने आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमुलतला पहुंचे

NewsPointHindi Desk

विधायक प्रकाश वीर के नेतृत्व में कई गांवों का किया गया सर्वे

Laloo Prasad

कोचिंग में छात्र ने बैठने को लेकर चलाई गोली, एक छात्र को पेट में लगी गोली

Laloo Prasad

Leave a Comment