Image default

दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलने आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमुलतला पहुंचे

दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिलने आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमुलतला पहुंचे

पटना/बिहार: सार्क जर्नलिस्ट फोरम (sjf) और इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएसन (आईजेए )के संयुक्त तत्वाधान में आज सिमुलतला (जमुई )के दिवंगत पत्रकार गोकुल कुमार यादव के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामनाथ विद्रोही सिमुलतला पहुंचे। थानाध्यक्ष एसपी डीएम से मिलकर अबतक की गयी कारबाई से अवगत होने के लिए बिहार झारखंड से संगठन के पदाधिकारी रविवार को दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचेंगे । उसके बाद एक जाँच रिपोर्ट बनाकर मुआवजा देने के लिए सरकार को लिखेंगे। इसके अतिरिक्त प्रभात खबर के प्रबंधक से भी 10लाख की मुआवजा राशि देने की मांग की जायेगी। श्री विद्रोही ने बताया कि यह लड़ाई लम्बी हो सकती है इसके लिए दोनों संगठन के सदस्य तैयार रहे ,पटना से लेकर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी पत्रकारहित के लिए हम मजबूती के साथ खड़े हैं ।

मिलता - जुलता खबरें

नवादा शहर के एक कोचिंग में छात्रा का यौन शोषण, वायरल हुआ वीडियो, कोचिंग संचालक ही निकला कुकर्मी

Laloo Prasad

माननीय मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवादा में 50 बेड का नव निर्मित फिल्ड अस्पताल का उद्घाटन किया

Laloo Prasad

पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत : रामनाथ विद्रोही

NewsPointHindi Desk

Leave a Comment