Image default

नवादा में पुलिस अभिरक्षा के बीच हथकड़ी लेकर फरार हुआ कैदी

नवादा में पुलिस अभिरक्षा के बीच हथकड़ी लेकर फरार हुआ कैदी

लालू प्रसाद यादव (संवाददाता, नवादा)

नवादा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा जिले से जहां कोर्ट में पेशी के आया कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कैदी को पुलिस ने बाइक चोरी मामले में हिरासत में लिया था। वहीँ कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के लाल चौक का है जहां कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान ही एक कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को नरहट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया था। वहीँ शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान ही कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

मिलता - जुलता खबरें

श्रम अधीक्षक ने मजदूरों से भरी बस को जब्त कर, ठेकेदार पर दर्ज किया प्राथमिकी

Laloo Prasad

अनन्या एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने सर्च अभियान के तहत बरामद किया विदेशी शराब

NewsPointHindi Desk

डेंगू के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट – डीएम उदिता सिंह

NewsPointHindi Desk

Leave a Comment