Image default

पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

राघव तायल
संवाददाता, नई दिल्ली

दिल्ली/भारत: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के एक पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग । जिससे लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गया। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दिन के लगभग 3 बजे बेसमेंट में रखे पेपर के कुछ मेटेरियल में अचानक आग लग गयी देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही मिली।

बता दें कि आचनक लगी आग से लोगों में अफरा -तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के लगभग 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

मिलता - जुलता खबरें

नवादा में पुलिस अभिरक्षा के बीच हथकड़ी लेकर फरार हुआ कैदी

Laloo Prasad

प्रतिभा को निखारने के लिए मुंगेर में खो -खो खिलाड़ियों का चयन किया गया

NewsPointHindi Desk

सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद स्कार्पियो वाहन चालक को भेजा गया जेल

Laloo Prasad

Leave a Comment