प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिहार के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम आयोजित - News Point Hindi
Image default

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिहार के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम आयोजित

पटना/बिहार:- 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव जी संयुक्त रूप से करेंगे।
संगठन के दृष्टिकोण से बिहार के सभी जिलों में नेतागण उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के निमित्त
बेतिया में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, मोतिहारी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, बगहा में सांसद सतीश चंद्र दुबे,रक्सौल में पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ,ढाका में राणा रत्नाकर,गोपालगंज में पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद,सिवान में पूर्व मंत्री जनक राम,मधुबनी में सांसद अशोक यादव,वैशाली में पूर्व मंत्री प्रेम कुमार,छपरा में पूर्व मंत्री मंगल पांडे,मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,सीतामढ़ी में पूर्व मंत्री रामसूरत राय, शिवहर सांसद रामा दे वी,झंझारपुर में पूर्व मंत्री नितीश मिश्रा, दरभंगा में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन,बेगूसराय में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण जी,समस्तीपुर में पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा,खगड़िया में विधायक शैलेन्द्र कुमार,नवगछिया में सांसद शम्भू शरण पटेल,कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,सुपौल में विधान पार्षद हरि साहनी,अररिया में सांसद प्रदीप सिंह, मधेपुरा में विधान पार्षद एन के यादव ,सहरसा में पूर्व मंत्री आलोक रंजन,भागलपुर में विधायक निक्की हेम्ब्रम, किशनगंज में विधान पार्षद दिलीप जायसवाल,बांका में पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, जमुई में विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा,मुंगेर में देवेश कुमार विधान पार्षद,लखीसराय में विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी,शेखपुरा विधायक प्रणय कुमार,नालंदा में विधान पार्षद संजय पासवान ,नवादा में प्रदेश मंत्री सजल झा,गया में विधान पार्षद अनिल शर्मा,जहानाबाद में पूर्व सभापति विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह,अरवल में मनोज शर्मा,औरंगाबाद में विधान पार्षद संतोष सिंह,रोहताश में पूर्व मंत्री नीरज बबलू,कैमूर में विधान पार्षद निवेदिता सिंह,बक्सर में पूर्व मंत्रीअमरेंद्र सिंह ,भोजपुर में विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता,बाढ़ में पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी,पटना ग्रामीण में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

मिलता - जुलता खबरें

कलयुगी बेटे ने की मां की पीट-पीटकर की हत्या

NewsPointHindi Desk

अचानक बकरी फॉर्म समेत आवास में लगी आग, चालीस बकरियां जली

NewsPointHindi Desk

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

NewsPointHindi Desk

Leave a Comment