शिविर लगाकर सैंकड़ों लोगों के समस्याओं का किया गया निवारण - News Point Hindi
Image default

शिविर लगाकर सैंकड़ों लोगों के समस्याओं का किया गया निवारण

शिविर लगाकर सैंकड़ों लोगों के समस्याओं का किया गया निवारण

श्रीमति उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नवादा

लालू प्रसाद यादव, संवाददाता, नवादा

नवादा/बिहार:- श्रीमती उदिता सिंह जिलाधिकारी नवादा के आदेश के आलोक में जिले के आम जनों की समस्याओं को समाधान करने के लिए प्रखंडों के पंचायतों में तीन माह से लागातार चिन्हित पंचायतों में प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है*। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में अब जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टाॅल लगाकर समस्याओं का समाधान करते हैं एवं संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी से अवगत कराते हैं।

*प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में अधिकारी स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं। यह जिले के ग्रामीणों के लिए अत्यंत ही सुखददायक है कि उनके दरवाजे पर ही जिलाधिकारी पहुंचकर समस्याओं का आॅन स्पाॅट निष्पादन करते हैं*।
आज रजौली प्रखंड के ग्राम पंचायत अमावां पूर्वी और पष्चिमी में शिविर लगाकर सैंकड़ों लोगों का समस्याओं का निवारण किया गया।
*डीपीआरओ ने बताया कि सभी प्रखंड स्तरीय शिविर 11ः00 बजे पूर्वा0 से शुभारंभ होता है। इस माह में आयोजित प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का स्थल* निम्नलिखित है*:-
*दिनांक 14.12.2022 को नरहट प्रखंड के ग्राम पंचायत शेखपुरा*
*दिनांक 15.12.2022 को हिसुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत छतिहर*
*दिनांक 21.12.2022 को सिरदला प्रखंड के ग्राम पंचायत बड़गाॅव*
*दिनांक 28.12.2022 को रोह प्रखंड ग्राम पंचायत मड़ड़ा और*
*दिनांक 29.12.2022 को वारिसलीगंज प्रखंड ग्राम पंचायत दोसुत*।
जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सभी जिला स्तरीय एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सभी योजनाओं का अद्यतन प्रतिवेदन के साथ शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उपर्युक्त सभी शिविरों की जानकारी के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड/पंचायत प्रतिनिधियों को भी शिविर में आमंत्रित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देषित किया गया है। शिविर के आयोजन से संबंधित सभी प्रकार की आवश्यक कार्रवाई एक दिन पूर्व करते हुए प्रतिवेदन संबंधित अधिकारी प्रेषित करेंगे। ड

मिलता - जुलता खबरें

धड़ल्ले से जारी है बालू तस्करी का कारोबार, प्रशासन बना लापरवाह 

NewsPointHindi Desk

नवादा में अवैध बालू खनन करने वालों पर पुलिस की कर्रवाई, 5 रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Laloo Prasad

आधार अपडेट करने के लिए प्रशासन के द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

priya jha

Leave a Comment