मधेपुरा/ बिहार :-मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत छात्र जाप प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू की अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका शव पुरैनी थाना क्षेत्र के SH 58 पर दुर्गापुर चौक के निकट सड़क किनारे मिला, घटना स्थल पर उनकी बाइक भी गिरी मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल जाप नेता को पुरैनी पीएचसी लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. दिन दहाड़े हुए इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।